Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जैन मुनि की अपील : जैन समाज के लोग मोदी को फिर पीएम बनाने में करें मदद

इंदौर । à¤¶à¤¹à¤° में एक यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिक्षा, धर्म, संस्कृति के अलावा देश की मौजूदा राजनीति पर भी चर्चा हुई। मंच पर मौजूद जैन संत ने नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाने और समाजनों को मोदी के पक्ष में तीन-तीन वोटर जुटाने की अपील भी कर डाली।

बुधवार को अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए पदम सागर महाराज ने मंच से कहा कि एक हजार साल का इतिहास है बाहरी आक्रमण के कारण हमारी संस्कृति व धर्म को नुकसान हुआ। मजबूरी में कितनों को धर्म परिवर्तन तक करना पड़ा। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश को नई दिशा मिली है। अखंड भारत का स्वप्न सुरक्षित रखना है तो फिर से उनका साथ देना होगा। मध्यप्रदेश में जैन समाज के 80 लाख लोग हैं। इनमें से 40 लाख वोटर हैं। सभी नरेंद्र मोदी को जिताने में सहयोग करें। समाज के लोग अपने स्तर पर तीन वोटर भी जुटाएं।

जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन यूनिवर्सिटी के लिए भूमिपूजन मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जैन संत ने क हा कि कचरे को उठाकर फेंकने में जो लोग कामयाब हैं वे इंदौरवासी काम, क्रोध, लोभ व मोह को भी दूर कर सकते हैं। देश में अभी भी चिकित्सकों की कमी है। हमें प्रशिक्षित व सेवा करने वाले डॉक्टरों की आवश्यकता है। उन्होंने क हा शिक्षा सिर्फ डिग्री के अनुसार नहीं होना चाहिए, इसमें संस्कार भी जरूरी है। आज के समय में शिक्षा में बदलाव आवश्यक है। सिर्फ सर्टिफिकेट कोर्स से पढ़ाई नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा आतंकवाद पूरे विश्व के लिए घातक है। गलत संस्कार इसका कारण है। बचपन से ही बच्चों को संस्कार देना आवश्यक है।

 

इंदौर ने सफाई को बनाया कल्चर -

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देश में नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने सफाई को अपना कल्चर बना लिया है। इंदौर के लोग बाहर भी जाते हैं तो कचरा सड़क पर नहीं फेंकते बल्कि अपने पास ही रखते हैं, ताकि उसे बाद में डस्टबिन में डाल सकें। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

मानवता के काम आए रिसर्च व पीएचडी -

राज्यपाल ने कहा आज हर यूनिवर्सिटी में रिसर्च व पीएचडी होती है, लेकिन इसमें से अधिकांश जनता के काम नहीं आती। चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी रिसर्च व पीएचडी की आवश्यकता है जो मानवता के काम आए। इस ओर हर यूनिवर्सिटी को ध्यान देना जरूरी है। रैगिंग को रोकने के लिए हर यूनिवर्सिटी में नए छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे सीनियर व जूनियर छात्र एक-दूसरे को पहचान सकेंगे।

Share This News :