Home > अपना शहर ,
कृषि उपज मण्डी निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ मतदान 4 दिसम्बर को

ग्वालियर जिले की कृषि उपज मण्डी लश्कर की उप निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल द्वारा एसडीएम मुरार ग्रामीण श्री एच बी शर्मा को रिटर्निंग ऑफीसर और तहसीलदार श्री अनिल राघव को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है।

      कृषि उपज मण्डी के वार्ड क्रं.-8 का उप निर्वाचन कराया जाना है, जिसके लिये मतदान 4 दिसम्बर को होगा। नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया 22 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक एसडीएम कार्यालय मुरार के न्यायालयीन कक्ष में सम्पन्न होगी। नामांकन पत्रों की जाँच 24 नवम्बर को की जायेगी तथा नाम वापसी 26 नवम्बर तक की जा सकेगी। मतदान 4 दिसम्बर को प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्पन्न होगा तथा इसके उपरांत मतों की गणना का काम भी मतदान केन्द्र पर ही सम्पन्न होगा।

Share This News :