Home > अपना शहर ,
“जन-सुनवाई” में आए 103 आवेदन

माह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली “जन-सुनवाई” कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में 103 लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए। जन-सुनवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्व. टी धर्माराव सभागार में सम्पन्न हुई।

      जन-सुनवाई के दौरान एडीएम श्री शिवराज वर्मा, एसडीएम श्री विजय राज, श्री गणेश जैसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने जन-सुनवाई में आए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया।

Share This News :