Home > अपना शहर ,
ग्वालियर संभाग में 49 हजार 163 लोगों को 4 करोड़ 68 लाख करोड़ रूपए से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित

ग्वालियर संभाग में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत चालू माली साल के दौरान अभी तक 49 हजार 163 गरीब, निराश्रित, नि:शक्त, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को उनके जीविकोपार्जन के लिये 4 करोड़ 68 लाख 44 हजार रूपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित की गई है। योजना के तहत चालू माह नवम्बर 2016 से प्रति हितग्राही 300 रूपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इसके पूर्व प्रति हितग्राही 150 रूपए की पेंशन दी जाती थी।

      संभागीय आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा योजना के तहत ग्वालियर संभाग में सर्वाधिक 19 हजार 238 ग्वालियर के हितग्राहियों को एक करोड़ 43 लाख 13 हजार रूपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित की गई है। गुना जिले में 9 हजार 904 हितग्राहियों को एक करोड़ 31 लाख 18 हजार, शिवपुरी जिले में 9 हजार 867 हितग्राहियों को 99 लाख 30 हजार रूपए, दतिया जिले में 5 हजार 101 हितग्राहियों को 41 लाख 32 हजार रूपए और अशोकनगर जिले में 5 हजार 53 हितग्राहियों को 53 लाख 51 हजार रूपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित की गई है।

Share This News :