Home > अपना शहर ,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री गंगाराम बघेले, श्री सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री खेमचन्द गुरवानी, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री केशव सिंह, श्री धर्मेन्द्र सिंह (गुड्डू तोमर), अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अमृत योजना के अंर्तगत सिटी ट्रांसपोर्ट योजना के तहत शहर में 100 बस स्टाॅप का निर्माण किया जाना है। जिसके तहत विज्ञापन अधिकार के अंतर्गत संस्था द्वारा निर्धारित स्थानों पर 100 बस स्टाॅप का निर्माण किया जाना है। इस प्रस्ताव पर चर्चा उपरंात स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

Share This News :