Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निराकरण, अधिकारियों को दिए निर्देष

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर लगभग 28 आवेदकों की समस्याएं सुनकर, उनके आवेदनों का समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 21 के अंतर्गत मेला ग्राउंड दुल्लपुर मुरार के निवासियों द्वारा आमरोड पर अतिक्रमण कर बंद करने की शिकायत की जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड 65 स्थित पटिया वाला मोहल्ला सिकंदर कंपू के निवासियों द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए आवेदन दिया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 56 स्थित कैंसर पहाडिया पंचमुखी महादेव मंदिर के पास पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया जिस पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड स्थित घाटमपुर घास मंडी के निवासियों द्वारा सीमेंट कंक्रीट सडक निर्माण कराने का आग्रह किया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share This News :