Home > अपना शहर ,
जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए षिविर आज से

नगर निगम के जनकल्याण विभाग द्वारा शहर के नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए सिटी सेंटर स्थित बालभवन में शिविर का आयोजन 16 नवंबर 2016 से 30 नबंवर 2016 तक प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।
नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल अन्योदय, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण प्रदान किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं हाथ ठेला एवं साइकिल रिक्शा चालकों की कल्याण योजना, शहरी पथ विक्रेताओं की सहायता योजना, शहरी घरेलू कामकाजी महिलाओं के कल्याण की योजना, केशशिल्पी कल्याण योजना, हम्माल तुला बटियों की कल्याण योजना, मप्र भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल की योजना के लिए बीपीएल कार्ड धारियों के लिए विशाल मेगा शिविर का आयोजन 16, 17, 18, 21, 23, 24, 25, 28 एवं 30 नवंबर 2016 को बालभवन में किया जाएगा।

Share This News :