Home > अपना शहर ,
स्वच्छता का संदेष लेकर दौडे ग्वालियरवासी

शहर के प्रत्येक नागरिक का उददेष्य हो ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाना: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

´à¤†à¤“ बनाएं ग्वालियर को नम्बर वन´ स्वच्छता जागरुकता रैली     

ग्वालियर शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने का उददेश्य सिर्फ हमारा ही नहीं बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक का होना चाहिए, तभी हमारा शहर नम्बर 1 शहर बन पाएगा तथा जब हमारा शहर स्वच्छ होगा तो शहर में खुशहाली अपने आप आएगी। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज ´à¤†à¤“ बनाएं ग्वालियर को नम्बर वन ´ स्वच्छता रैली के शुभारंभ अवसर पर हरीझंडी दिखाते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री एस एन रुपला, निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री नीरज सिंह, एडीएम श्री शिवराज वर्मा, पीएफ आयुक्त श्री रिजवानउददीन जी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की प्रभारी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता, एमआईसी सदस्य श्री सतीश बोहरे, श्री गंगाराम बघेल, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, लेखा समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र ंिसह कुशवाह, पार्षदगण श्रीमती वंदना अजय अरोरा, श्री दिनेश दीक्षित, श्री मुकेश परिहार, श्री बाबूलाल चैरसिया, वरिष्ठ पार्षद श्री मनोज तोमर, नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छता अभियान डाॅ एम एल दौलतानी सहित बडी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व स्कूल, काॅलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2017 में भारत सरकार द्वारा देश के 500 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिसके तहत ग्वालियर में स्वच्छता का सर्वेक्षण केन्द्र सरकार के दल द्वारा किया जाएगा, इस सर्वे में उच्च स्थान दिलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शहरवासियों की है। इसलिए शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए ´à¤†à¤“ बनाएं ग्वालियर को नम्बर वन ´ स्वच्छता रैली का आयोजन महाराज बाडे से किया गया, जिसमें बडी संख्या में शहरवासियों ने सहभागिता कर ग्वालियर शहर को नम्बर 1 बनाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। स्वच्छता रैली का आयोजन महाराज बाडा डाकघर से किया गया। रैली सराफा बाजार, गस्त का ताजिया होते हुए इंदरगंज चैराहे पर पंहुची जहां रैली का समापन हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली। रैली में सभी प्रतिभागी टीशर्ट, कैप में उपस्थित रहे तथा अनेक प्रतिभागी स्वच्छता की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।
निगम कर्मचारियों ने ली स्वच्छता के लिए अतिरिक्त कार्य करने की शपथ
नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छता अभियान डाॅ एम एल दौलतानी द्वारा स्वच्छता रैली के समापन अवसर पर नगर निगम के संबंधित विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों केा शपथ दिलाई कि शहर की स्वच्छता के लिए हम सब प्रतिदिन 4 घंटे अतिरिक्त कार्य कर स्वच्छता का कार्य करेगें तथा शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेगें।

      

Share This News :