Home > मनोरंजन ,
इस साल ये स्टार्स बनने वाले हैं पिता

बच्चों की लाइफ में जितनी अहमियत मां की होती है उतनी ही अहमियत पिता की भी होती है। अगर बच्चे को थोड़ी भी चोट लगती है तो जितना दर्द मां को होता है उतना ही दर्द पिता को भी महसूस होता है। बता दें कि इस साल कुछ स्टार्स भी पिता बनने वाले हैं। 

करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता

करण पटेल 

सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमण भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता माता-पिता बनने वाले हैं। खबरों के मुताबिक करण इस साल के नवंबर में पिता बन सकते हैं। करण और अंकिता अपने आने वाले बच्चे के लिए बेहद खुश हैं। बता दें कि इन दोनों ने साल 2015 के मई में शादी की थी।

Father's Day 2018: सिर्फ मां ही नहीं बल्कि पिता पर भी फिल्माए गए हैं ये फनी डायलॉग्स

 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। काफी समय तक लोगों के मीरा के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की बातों के कयास लगाने के बाद शाहिद ने खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके इस खबर को पुख्ता साबित कर दिया। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मीशा की तस्वीर शेयर की थी, जिसपर लिखा था 'बिग सिस्टर' यानी बड़ी बहन। 

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय भी इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। नील अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। बता दें कि नील और रुक्मिणी ने पिछले साल 9 फरवरी को धूमधाम से शादी की थी।

Share This News :