Home > मनोरंजन ,
'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च पर जाह्नवी के गले लगकर रोई बहन खुशी

मुंबई। à¤•पूर परिवार के लिए आज का दिन बहुत खास था। आज 11 जून को श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। पूरे परिवार के लिए यह एक इमोशनल मोमेंट भी था। बड़े भाई अर्जुन कपूर ने ट्रेलर लॉन्च के पहले जाह्नवी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक दिल का छूने और उन्हें एनकरेज करने वाला पोस्ट किया तो बहन खुशी दोपहर में ट्रेलर लॉन्च के दौरान भावुक हो गई। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी बहन जाह्नवी के सपने को हकीकत में बदलते हुए देख बहन खुशी के आंसू निकल पड़े।

सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बहनें एक-दूसरे को गले लगा रही है और इस भावुक पल पर खुशी के आंसू झलक जाते हैं लेकिन वह मुस्कुराते हुए अपने आप को संभालती है।

बता दें कि सोमवार को ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करण जौहर के प्रोडक्शन की यह मूवी मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है जिसे शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर में भी इनकी केमिस्ट्री और भी ज्यादा गहरी दिखाई दे रही हैं।

Share This News :