Home > अपना शहर ,
´आओ ग्वालियर को नम्बर वन बनाएं´ स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन आज

देश भर में ग्वालियर शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए प्रत्येक जन की सहभागिता आवश्यक है इसके लिए आमजन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में सकारात्मक सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए जागरुक करने के लिए एक रैली ´à¤†à¤“ ग्वालियर को नम्बर वन बनाएं ´ का आयोजन 15 नबंवर को प्रातः 8 बजे से महाराज बाडे डाकघर से इंदरगंज चैराहे तक किया जाएगा जहां सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।
नगर निगम के सेवानिवृत्त अपर आयुक्त एवं स्वच्छता दूत डाॅ एम एल दौलतानी ने बताया कि ग्वालियर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा शहर के सभी नागरिकों की सकारात्मक सहभागिता आवश्यक है, क्योंकि जनवरी 2017 में स्वच्छ सर्वेक्षण होना है, इसमें शहर के सभी नागरिकों को अपने शहर के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए सकारात्मक सोच के साथ स्वच्छता की जानकारी सर्वे दल को उपलब्ध कराना है, इसी के प्रति शहरवासियों को जागरुक करने के लिए उक्त स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की प्रभारी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता सहित समस्त एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, कलेक्टर डाॅ संजय गोयल, निगम कमिश्नर श्री अनय द्विवेदी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व स्कूल, काॅलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेगें।

Share This News :