Home > अपना शहर ,
वार्ड 30 में चलाया स्वच्छता अभियानए नागरिकों को बांटे अधिकार पत्र

वार्ड 30 स्थित सरस्वती नगर एवं महेश नगर में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा लगभग 50 ऐसे स्थानीय नागरकि जो खुले में शौच के लिए जाते हैं उन्हें सुलभ शौचालय में जाने के अधिकार पत्र बांटे गए। इसके साथ ही सभी नागरिकों को शपथ दिलाई कि वह स्वच्छता में ग्वालियर को नम्बर वन बनाएंगे एवं अब खुले में शौच नहीं जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर शहर को स्वच्छता में देश का नम्बर वन शहर बनाने के लिए शहर भर में अनेक अभियान जनसहयोग से चलाए जा रहे हैं, इसी के तहत आज वार्ड 30 में नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं स्वच्छता दूत डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में सरस्वती नगर एवं महेश नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर झाडू लगाकर कचरा साफ किया गया तथा अपार्टमेंट एवं काॅलोनी में रहने वाले नागरिकों को डस्टबीन में ही कचरा डालने की शपथ दिलाई गई। इसी अभियान के तहत इसी क्षेत्र में लगभग ऐसे 50 नागरिकों को चिन्हित किया गया जो कि खुले में शौच जाते हैं, उन्हें खुले में शौच न जाने की शपथ दिलाई तथा सभी अधिकार पत्र वितरित किए कि वह पास में बने सुलभ शौचालय में निशुल्क जा सकें। इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती उषा जितेन्द्र यादव द्वारा अपनी ओर से 5000/ रुपए का चेक सुलभ शौचालय के संचालक को दिया गया।
बुजुर्ग स्वच्छता प्रहरियों को किया सम्मानित
इसी अवसर पर क्षेत्र के दो बुजुर्ग स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा गंदगी होने पर स्वयं ही झाडू लगाई जाती है तथा खुले में शौच न करने के लिए नागरिकों को समझाया जाता है। इनमें महेश नगर निवासी 73 वर्षीय श्री रामसिया भारद्वाज एवं श्री संतोष शर्मा शामिल हैं। इन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
अपार्टमेंट के रहवासियों ने ली शपथ
स्वच्छता अभियान के तहत वैंकटेश्वर अर्पाटमेंट के श्री डीसी तिवारी एवं श्रीमती शिखा बनर्जी एवं ग्रीन गार्डन अपार्टमेंट के श्री अनूप अग्रवाल द्वारा अपने अपने अपार्टमेंट के नीचे डस्टबीन रखने एवं अपार्टमेंट के प्रत्येक परिवार द्वारा डस्टबीन में ही कचरा डालने का आश्वासन दिया तथा इन अपार्टमेंट का यदि कोई परिवार कचरा बाहर फेंकता है तो उस पर 2 हजार रुपए जुर्माने का बात उनके द्वारा कही गई। इस दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।

      

Share This News :