Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया की पसंद पर मिलेंगे ९० फीसदी टिकिट

मध्यप्रदेश में  विधान सभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं .खास बात यह हे की कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बनने से अब ग्वालियर चम्बल संभाग में समीकरण बदलेंगे और टिकिट वितरण में अब उन चेहरों को मौका मिलेगा ,जो लंम्बे अर्से से टिकिट की आस लगाएं बैठे हैं .सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ इस अंचल में खासा दखल रखते हैं .लेकिन जलवा श्री सिंधिया का ही हे .हर उम्मीदबार प्रचार के लिए उन्हें ही बुलाना पसंद करता हे .कहा जा रहा हे की ९०  फीसदी टिकिट इस अंचल में श्री सिंधिया की पसंद के होंगे .इसके आलावा मालवा अंचल में भी श्री सिंधिया की पसंद चलेगी .हालाँकि कमलनाथ को पूरे मध्यप्रदेश में श्री सिंधिया के मजबूत कंधों की जरुरत हे .

Share This News :