Home > मनोरंजन ,
सलमान खान को मारना चाहता था गैंगस्टर संपत

गुरुग्राम। à¤¤à¥€à¤¨ दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। यह बात उसने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की पूछताछ में स्वीकार की है। उसने बताया कि वह मुंबई में कई दिनों तक रहा।

दो-तीन दिन सलमान खान के घर के आस-पास भी रहा, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने की वजह से वारदात को अंजाम नहीं दे सका। एसटीएफ नेहरा को लेकर शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम पहुंची। उसे 11 जून को अदालत में पेश किया जाएगा।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में एसटीएफ के डीआईजी बी. सतीश बालन ने बताया कि मूलरूप से राजस्थान के चूरू जिले के गांव कालोरी निवासी संपत नेहरा कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश है। उसने सात लोगों की हत्या करने की बात स्वीकार की है, जबकि इससे अधिक हत्याओं में शामिल रहा है।

फिरौती, रंगदारी सहित कई तरह के आपराधिक मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। गैंग के सरगना लॉरेंस बिश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। सरगना के जेल में जाने के बाद नेहरा ही सलमान खान को मारने की साजिश रच रहा था।

 

हैदराबाद में उसके रहने की व्यवस्था भी गैंग के सरगना ने कर रखी थी। वह नौकरी की तलाश के बहाने वहां रह रहा था। यहां वह एमबीए कर रहे दो छात्रों के साथ रह रहा था, जिन्हें नेहरा की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी नहीं थी। एसटीएफ कई दिनों से उसके पीछे लगी हुई थी। गैंग का हरियाणा के अलावा राजस्थान एवं पंजाब में आतंक है।

Share This News :