Home > मनोरंजन ,
'वीरे दी वेडिंग' की सक्सेस के बाद तैमूर संग वेकेशन पर निकलीं करीना, यहां मनाएंगी छुट्टियां

फिल्म वीरे दी वेडिंग को रिलीज हुए करीब एक ही हफ्ता हुआ और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छे क्लेकशन करने के बाद फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर बेटे तैमूर संग छुट्टियों पर निकल गई हैं। बीते दिन ही उन्हें तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, सैफ उनके साथ नहीं थे। खबर है कि सैफ अली खान अपनी फिल्म हंटर की शूट पूरी करके अगले दिन उन्हें जॉइन करेंगे। फिल्म की सक्सेस के बाद फिल्म की स्टारकास्ट रिलेक्स है और अब वेकेशन एंजॉय कर रही है। सुनने में आया है कि करीना इस बार छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड नहीं बल्कि लंदन गई हैं। यहां वो 15 दिन तक रहने वाली हैं।खबर यह भी है कि 9 जून को सोनम के बर्थडे पर सभी का एक साथ मिलकर पार्टी करने का प्लान भी है। सोनम भी इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में ही टाइम स्पेंड कर रही हैं। वैसे करीना हर बार अपने वेकेशन्स पर स्विट्जरलैंड के gastaad जाती थीं, लेकिन इस बार वो 15 दिन के लंदन टूर पर है। बता दें कि करीना, सोनम, स्वरा स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग ने बॉक्स ऑफिस पर 52 कोरड़ की कमाई कर ली है। भले ही अब फिल्म थोड़ा मंदा बिजनेस कर रही है, लेकिन शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने अपना बजट पूरा कर लिया था। बता दें कि फिल्म 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। 

Share This News :