Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराजसिंह 16 घंटे काम करते हैं फिर एंटी इंकमबेंसी नहीं हो सकती :विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने à¤•हा है कि à¤‰à¤ªà¤šà¥à¤¨à¤¾à¤µ स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। उपचुनाव में हार की वजह स्थानीय नाराजगी भी होती है। उनके परिणामों से प्रदेश चुनाव की तुलना ठीक नहीं है। एंटी इंकमबेंसी फैक्टर ड्रॉइंग रूम में बैठकर सत्ता चलाने वालों के खिलाफ होता है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह 16 घंटे काम करते हैं। शहर के गली-मोहल्ले उन्होंने नाप रखे हैं। प्रदेश में एंटी इंकमबेंसी सरकार के खिलाफ नहीं हो सकती है।उन्होंने कहा  किजो काम दिया जाएगा, उसे पूरा करेंगे। अध्यक्ष ने प्रदेश में समय देने के लिए कहा है। मेरे चुनाव लड़ने के बारे में मैंने कभी फैसला नहीं लिया। मुझे चुनाव लड़ना है, नहीं लड़ना है, कहां से लड़ना है, यह संगठन तय करता रहा है।

Share This News :