Home > मनोरंजन ,
छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी रेखा, इस शो से करेंगी वापसी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रेखा के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। आपकी प्यारी रेशा अब छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जी हां, स्टार प्लस पर शुरू होने वाले सीरियल 'दिल है हिन्दुस्तानी-2' में रेखा जज की भूमिका निभाती नजर आएंगी। बता दें कि ये एक रिएलिटी शो है। यह शो संगीत के जरिए भारतीयता का जश्न मना रहा है, शो में दुनियाभर से प्रतिभाओं को बुलाया गया है। पंजाबी रैप किंग बादशाह, प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान, संगीत के पीछे का चेहरा प्रीतम इस शो में कंटेस्टेंट को जज करेंगे। और इनके साथ नजर आएंगी रेखा। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रेखा आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। सीरियल का प्रोमो लॉन्च हो चुका है, और बहुत जल्द ही इसके शुरू होने की खबर है। शो के दूसरे सीजन का लक्ष्य बॉलीवुड के म्युजिक लवर्स को एक मंच पर साथ लाना है। 

Share This News :