Home > अपना शहर ,
श्री पवैया आज खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण करेंगे

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 14 नवम्बर को ग्वालियर शहर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करेंगे।

श्री पवैया दोपहर 3.30 बजे ग्वालियर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा एलएनआईपीई में आयोजित टेनिस टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद श्री पवैया अपरान्ह 4.30 बजे ग्वालियर जिला जूडो संघ द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय जिम्नेजियम हॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

Share This News :