Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह ने जरूरतमंदों को बांटी आर्थिक सहायता

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने रविवार को रानी महल में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गरीब हितग्राहियों व छात्राओं को आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। साथ ही उन्हें भविष्य में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। चैक वितरण के कार्यक्रम के बाद श्रीमती माया सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्यायें सुनकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

Share This News :