Home > मनोरंजन ,
‘डांसर अंकल' के ठुमकों के मुरीद हुए शिवराज सिंह चौहान, किया ये ट्वीट

सोशल मीडिया पर ‘डांसिंग अंकल’ के नाम से मशहूर हुए प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने अपने डांस का सबको दीवाना बना दिया है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी उनके डांस को देखकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। भोपाल स्थित भामा यूनिवर्सिटी के 46 वर्षीय प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल  à¤®à¥€à¤¡à¤¿à¤¯à¤¾ पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म खुदगर्ज के गाने ‘आपके आ जाने से’ पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में इस गाने पर गोविंदा ने डांस किया था। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज ने भी  ट्वीट कर उनकी तारीफ की। अपने ट्वीट में शिवराज ने लिखा कि हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे देश में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।

Share This News :