Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ने मंडी में किसानों की समस्याएं सुनीं

गांव बंद आंदोलन को लेकर à¤¹à¥‹à¤¶à¤‚गाबाद, रायसेन, हरदा, बैतूल, सागर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, राजगढ़ में हालात काबू में रहे। गुना में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंडी में किसानों की समस्याएं सुनीं और किसान आंदोलन में कांग्रेस का साथ देने की बात कही। सीहोर में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर ने जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के आंदोलन को सही ठहराया।बंद का असर मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के गांवों में दिखाई दिया। बालागुड़ा, बूढ़ा, टकरावद, चिल्लौद पिपलिया सहित अन्य गांवों में किसानों ने कहीं भी दूध का वितरण नहीं किया। वे सब्जियां लेकर भी मंडी में नहीं पहुंचे। बालागुड़ा में किसानों ने अपने साथ लाए दूध से शिव मंदिर में अभिषेक कर दिया। दलौदा के पास किसान मजदूर संगठन ने सब्जी-दूध से महादेव का अभिषेक किया.महाकोशल-विंध्य में ज्यादा असर नहीं दिखा। जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्न्ा, रीवा, मंडला, दमोह, कटनी में सब्जियों की आवक सामान्य रही। सतना में किसान मजदूर महासंघ ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया और उनका समर्थन मांगा। जबलपुर में पिछले 15 दिन से पुलिस और प्रशासन आंदोलन को लेकर अलर्ट था। ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। इसका नतीजा रहा कि कहीं भी कोई आंदोलन नहीं नजर आया।

Share This News :