Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ओरछा से पूर्व CM की एकता यात्रा शुरू, बोले- कांग्रेस को एकता के सूत्र में पिरोना आज की चुनौती

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने ओरछा स्थित राम राज मंदिर से अपनी एकता यात्रा की शुरुआत कर दी है। दिग्विजय के साथ उनकी पत्नी अमृता राय और कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी भी शामिल हुए। पूर्व सीएम की यह यात्रा दो जून तक चलेगी। दिग्विजय सिंह ने माना कि कांग्रेस पार्टी को एकता के सूत्र में पिरोना आज भी बड़ी चुनौती है जिसे उन्होंने अपनी एकता यात्रा के जरिए कबूल किया है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में मुख्य मुद्दा किसानों का रहेगा।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने शिवराज  सरकार और मोदी सरकार à¤ªà¤° हमला बोलते हुए कहा कि बाीजेपी ने पूरे देश में किसानों के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों से 2000 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा किया गया। जो अब 1735 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है।

वहीं, किसान आंदोलन को भड़काने में कांग्रेस का हाथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक साल पहले मंदसौर में जो किसानों को गोली मारी गई थी अभी तक इसकी जांच पूरी नहीं हो पाई है, अगर सरकार किसानों के साथ है तो जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई करे। आरएसएस कार्यकर्ताओं को हथियारों की ट्रेनिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर यह प्रशासनिक अनुमति लेकर किया जा रहा है तो ठीक है अन्यथा इसके खिलाफ जांच होनी चाहिए।

Share This News :