Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा पत्रकार भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त

जनसम्पर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी पत्रकार श्री राकेश भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री भार्गव दैनिक भास्कर के लिए कार्यरत थे। वे कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने ईश्वर से दिवंगत श्री भार्गव की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की है।

Share This News :