Home > अपना शहर ,
प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री गुप्ता ने किया लोक अदालत का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक अदालत में 556 प्रकरण निराकृत

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खण्डपीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ खण्डपीठ के प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री एन के गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उच्च न्यायालय के मुख्य भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायाधिपति श्री शील नागू, न्यायाधिपति श्री डी के पालीवाल, न्यायाधिपति श्री रोहित आर्या, न्यायाधिपति श्री एस ए धर्माधिकारी, न्यायाधिपति श्री आनंद पाठक, न्यायाधिपति श्री विवेक अग्रवाल, न्यायाधिपति श्री जी एस अहलूवालिया, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री गौरीशंकर दुबे, अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री विशाल मिश्रा, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह भदौरिया, सीनियर एडवोकेट श्री के एन गुप्ता, श्री एस डी गुप्ता, श्री एन पी द्ववेदी, श्री एन के गुप्ता, श्री व्ही के सक्सेना, सामाजिक कार्यकर्ता श्री एस के माथुर, श्री प्रदीप कश्यप, सीनियर एडवोकेट श्री के एस तोमर, अवर सचिव श्री जी एस रघुवंशी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता और उच्च न्यायालय खण्डपीठ के अधिकारीगण उपस्थित थे।

239 पीड़ितों को मिला 238 लाख रूपए का अतिरिक्त क्षतिधन

      उच्च न्यायालय ग्वालियर खण्डपीठ में परस्पर सहमति के आधार पर प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये गठित किए गए आठ बैंचों द्वारा 556 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में मोटर दुर्घटना अपील के 239 प्रकरणों में पीडित पक्षकारों को 2 करोड़ 38 लाख 24 हजार 943 रूपए का अतिरिक्त अवार्ड पारित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न बैंचों में 191 कंटेंट पिटीशन, एक क्रिमिनल अपील, 9 क्रिमिनल रिवीजन, 6 प्रथम अपील, 16 एनसीपी, 2 एमसीआरसी, 2 द्वितीय अपील, एक रिट अपील तथा 89 रिट पिटीशनों का निराकरण मौके पर किया गया।

  

Share This News :