Home > मनोरंजन ,
"कैरी ऑन जट्टा 2".......

ओवरसीज मार्केट में "कैरी ऑन जट्टा 2" को लेकर अभूतपूर्व मांग देखी जा रही है।

इसके साथ ही B4U मोशन पिक्‍चर्स और व्‍हाइट हिल स्‍टूडियो अब अंतरराष्‍ट्रीय बाज़ार में किसी पंजाबी फिल्‍म की सबसे बड़ी रिलीज करने की तैयारी में हैं।

इस फ्रेंचाइजी की पहली किश्‍त भी एक ब्‍लॉकबस्‍टर थी और इस फिल्‍म का भी बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।इस फिल्‍म की ओप‍निंग 1 जून को भारत के बाहर विभिन्‍न देशों में 280 से अधिक स्‍क्रीन्‍स के साथ होगी।

अंतरराष्‍ट्रीय बाज़ार जैसे यूके, यूएसए, कनाडा, यूएई और आस्‍ट्रेलिया के अलावा यह फिल्‍म यूरोपियन देशों और पाकिस्‍तान में भी बड़ी रिलीज हासिल करेगी।

गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' 2012 में आई थी। इसके बाद अब इस फिल्म का सीक्वेल 1 जून को रिलीज़ होगा।

गायक, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के मुख्य किरदार में नई पंजाबी फिल्म 'मंजे बिस्तरे' 14 अप्रैल को बैसाखी के दिन रिलीज हुई थी।

गिप्पी इस फिल्म के लेखक और निर्माता भी थे। आपको बता दें कि, 'कैरी ऑन जट्टा 2' इसके पहले पार्ट की ही तरह कॉमेडी फिल्म होगी।

स्टारकास्ट की सदस्य सोनम बाजवा का कहना है कि कैरी आन जट्टा की सफलता के बाद कैरी आन जट्टा-2 दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी, क्योंकि इसका नाम भले ही पुराना है, मगर कहानी बिल्कुल नई व मनोरंजक है।

उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्में दर्शकों के मन भाती है और उनके गीत भी पारिवारिक व दिमागी थकान को दूर करने में खासे मददगार साबित होती हैं।

बाजवा ने बताया कि फिल्म में कॉमेडी का पैटर्न भी थोड़ा हटके है और इसमें हर चीज डबल है। फिल्म कॉमेडी व मस्ती भरी है। एक समय था जब कॉमेडी फिल्मों को अधिक महत्व नहीं दिया जाता था।

अब पंजाबी फिल्मों में कैरी ऑन जट्टा फिल्म ने पॉलीवुड में कॉमेडी की शक्ल ही बदलकर रख दी और सफलता के 6 साल बाद कैरी आन जट्टा-2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के डायरेक्टर समीप कंग हैं, जिन्होंने फिल्म को मेहनत व लगन से तैयार करवाया है। इस फिल्‍म की ओपनिंग दक्षिण पूर्वी एशियन रीजन और अफ्रीकन देशों में भी होगी। हम बस यही कह सकते हैं कि कैरी ऑन जट्टा।

Share This News :