Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 13 नवम्बर को ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती माया सिंह 13 नवम्बर को प्रात: 10 बजे रानी महल में आमजन से भेंट करेंगी। दोपहर 3.45 बजे कबीर आश्रम गल्ला कठोर भगवान कॉलोनी मुरार में बौद्ध मैत्री सतसंग समागम में शामिल होंगी। श्रीमती माया सिंह सायं 4 बजे वार्ड नं.-22 लुम्बिनी विहार में सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगी तथा सायं 5 बजे गोवर्धन कॉलोनी गोले का मंदिर स्थित तोमर दूध डेयरी मिल्ट्री ग्राउण्ड पर श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगी। नगरीय विकास मंत्री 14 नवम्बर को प्रात: लगभग 9.30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :