Home > अपना शहर ,
आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी ने गुडी उपर बने आईएचएसडीपी आवासों का वितरण किया।

आईएचएसडीपी योजना के तहत गुडी उपर बनाए गए लगभग 48 आवासों की चाबी का वितरण महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा चयनित पात्र हितग्राहियों को 12 नबंवर 2016 शनिवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर गुडी गुडा के नाके पर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग के सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा एवं पार्षद दिनेश दीक्षित, पी.एन.बी. बैंक के मण्डल प्रबन्धक श्री दीपक कुमार, मुख्य प्रबन्धक श्री ओम प्रकाश, श्री मनीष चैधरी, जिला समन्वयक आलोक शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियो का स्वागत किया गया इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि अपने आस पास सफाई बनाये रखे और पडोसी भाईचारे की तरह रहे और इसको स्वच्छ बनाने का वादा किया।

  

Share This News :