Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आलाकमान की सलाह पर भोपाल को 'बेस कैम्प" बनाएंगे कांग्रेसी दिग्गज

भोपाल । à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में पांच महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज नेताओं को भोपाल में ही बेस कैम्प बनाने की नसीहत दी है।कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के साथ ही कमलनाथ अपने भोपाल स्थित सरकारी बंगले की रंग रोगन करा चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस का 'वार रूम" इसी बंगले से संचालित होगा।

इसी कड़ी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल में अपने लिए आशियाना तलाशने में व्यस्त हो गए हैं। यही वजह है कि सिंधिया ने राज्य सरकार को आवास आवंटन के लिए पत्र लिखा है। हालांकि अभी तक यह पत्र गृह विभाग तक नहीं पहुंचा। सिंधिया को प्रदेश के अन्य जिलों में घूमने के साथ भोपाल को भी भरपूर समय देने को कहा गया है। सिंधिया अभी तक भोपाल में ठहरने के लिए वीआईपी गेस्ट हाउस या होटल की शरण लेते à¤¹à¥ˆà¤‚ .पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी सूबे में अपनी सक्रियता बढ़ा चुके हैं। दिग्विजय ओरछा से शुरू होने वाली अपनी समन्वय यात्रा की तैयारी में तो नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सरकार को घेरने न्याय यात्रा निकालने में व्यस्त हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया की भूमिका स्पष्ट होना बाकी है ।

Share This News :