Home > मनोरंजन ,
सुनील दत्त ने गिफ्ट की ढेरों साड़ियां, नरगिस ने एक भी नहीं पहनीं, जानिए क्योंं

मुंबई। à¤¬à¥‰à¤²à¥€à¤µà¥à¤¡ अभिनेता सुनीत दत्त को उनके अभिनय के लिए ही नहीं उन्हें एक सच्चे और सम्माननिय व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस महान कलाकार ने आज के ही दिन 25 मई, 2005 को इस दुनिया से अलविदा कहा था। सुनील दत्त अपने केयरिंग और लविंग नेचर के लिए भी पहचाने जाते थे। उनकी लव स्टोरी को अगर बॉलीवुड की बेहतरीन लव स्टोरी कहें तो गलत न होगा। उन्होंने अपने जमाने की जानीमानी हीरोइन नरगिस से शादी की थी। दोनों की शादी 11 मार्च 1958 को हुई थी।

नरगिस को खूब प्यार करने वाले सुनील उनका हमेशा ध्यान रखते थे। नरगिस को साड़ियों का काफी शौक था। उनके पास इसका अच्छा-खासा कलेक्शन था। जब उन्हें शादी के बाद उनकी इस चीज का पता चला तो सुनील जहां भी जाते थे, वहां से नरगिस के लिए साड़ियां जरूर लेकर आते थे।

नरगिस भी देखकर खुश होती थी कि उनके लिए वे साड़ी लेकर आए। लेकिन हैरानी की बात तो यह थी कि वह उन साड़ियों को पहनती ही नहीं थी। यह बात सुनील ने एक बार नोटिस की कि उनके लाई हुई साड़ियां नरगिस पहनती ही नहीं। इस बारे में उन्होंने पूछा तो नरगिस ने धीरे से बात टाल दी। लेकिन जब सुनील ने जोर देते हुए पूछा कि क्यों नहीं पहनती मेरी लाई हुई साड़ियां तो नरगिस से असली बात बताई।

उन्होंने कहा कि सुनील की लाई हुई साड़ियां उनकी पसंद नहीं आती, वह उनके च्वॉइस की न हीं हैं। लेकिन नरगिस ने बताया कि उन्होंने वे साड़ियां बहुत संभाल कर रखी हैं। यह बात जानकर उन्हें बुरा तो लगा कि मेरी लाई साड़ी पसंद नहीं आती लेकिन इसके साथ ही यह जानकर अच्छा महसूस किया है कि उनके दिए इन तोहफों को नरगिस ने काफी संभालकर रखा है।

बता दें कि सुनील और नरगिस की मुलाकात फिल्म 'दो बीघा जमीन' के दौरान मुलाकात हुई थी और सुनील नरगिस को चाहने लगे थे। उस समय सुनील उभरते हुए कलाकार थे जबकि नरगिस बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी थीं।

इसके बाद सुनील और नरगिस ने फिल्म 'मदर इंडिया' में साथ काम किया।

इसी दौरान फिल्म के सेट पर आग लग गई और नरगिस उसमें फंस गईं। सुनील ने अपनी जान की परवाह किए बिना नरगिस को बचाया जिसमें वो खुद जल गए।

Share This News :