Homeवायरल न्यूज़,slider news,
भाजपा का 3 जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन, विधायकों को अलर्ट पर लगाया

भोपाल। à¤à¤• से दस जून तक होने वाले किसान आंदोलन को भाजपा बेहद गंभीरता से ले रही है। प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले के विधायकों, सांसद और जिला अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई, जिसमें आंदोलन से निपटने की स्थितियों पर चर्चा की गई।

इसमें बताया गया कि आंदोलन और राहुल गांधी की 6 जून को मंदसौर में होने वाली रैली से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को मंदसौर जा रहे हैं। 26 मई को वे रतलाम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी किसानों के साथ संवाद कायम रखें। किसी तरह की चूक नहीं होना चाहिए। अफवाहों पर रोक लगाने के साथ ही पुलिस के भी संपर्क में रहें। देर रात तक चली यह बैठक बेहद गुप्त रखी गई।

उधर, भाजपा ने अपने सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों को इसके लिए सतर्क कर दिया है। लोगों के बीच शिवराज सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए काम को बताने के निर्देश दिए हैं। भेल गेस्ट हाउस में हुई इस गोपनीय बैठक में विधायकों से कहा गया कि विभिन्न समाजों के बीच जाकर किसानों को समझाएं कि वह आंदोलन न करें।

वहीं, भाजपा के महामंत्री वीडी शर्मा ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्हें मंडी और खरीदी केंद्रों पर जाकर किसानों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करने को कहा है।

Share This News :