Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
रूठे कांग्रेसियों को मनाने 31 से निकलेगी समिति , ओरछा रामराजा मंदिर से यात्रा शुरू होगी

भोपाल । à¤µà¤¿à¤§à¤¾à¤¨à¤¸à¤­à¤¾ चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की समन्वय समिति अपने रूठे नेताओं-कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए 31 मई से निकलने वाली है। समिति को ऐसे नेताओं को मनाने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। समिति ने अपने इस काम में जिन लोगों का साथ लिया है, उन्हें साफ शब्दों में कहा है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे और जिन्हें चुनाव लड़ना है वे इस्तीफा दे दें।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि समिति 31 मई को टीकमगढ़ के ओरछा रामराजा मंदिर से यात्रा शुरू करेगी। सूत्रों ने बताया कि एक बस में समिति के सभी सदस्य यहां से यात्रा शुरू करेंगे और दो जून तक टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि समिति के सदस्य जनता से नहीं केवल कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया जनसभाएं लेंगे। वे अपना कार्यक्रम बना रहे हैं। 

चतुर्वेदी नहीं पहुंचे, पचौरी विशेष रूप से बुलाए गए

 

बैठक में सत्यव्रत चतुर्वेदी को छोड़कर शेष सभी सदस्य शामिल हुए। पदेन सदस्य अजय सिंह बैठक में नहीं पहुंचे तो समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में बताया कि एक शादी समारोह में वे गए हैं, जिसमें उन्हें भी शामिल होना था। वे टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भी शामिल नहीं हो पाएंगे, बाद में दूसरे क्षेत्रों में यात्रा में जरूर शामिल होंगे। हालांकि समन्वय समिति के गैर सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया था।

Share This News :