Home > मनोरंजन ,
कटियार बोले- प्रियंका चोपड़ा भारत छोड़ो

यूएन एंबेसडर के तौर पर रोहिंग्या शरणार्थियों से बांग्लादेश में प्रियंका चोपड़ा के मिलने पर बीजेपी नेता विनय कटियार ने फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भारत छोड़ने को कहा है. रोहिंग्या शरणार्थियों पर कटियार ने कहा कि वे न सिर्फ दूसरों की जिंदगी छीन लेते हैं, बल्कि दूसरे लोगों का मांस भी खाते हैं. एक दिन भी खराब किए बिना उन्हें यहां नहीं रहने देना चाहिए. उन्हें इस देश से बाहर भगा देना चाहिए.

उन्होंने कहा, 'प्रियंका चोपड़ा को वहां नहीं जाना चाहिए था, ये उनका निजी फैसला हो सकता है. लेकिन ये सही नहीं है, जिन लोगों को रोहिंग्याओं से सहानुभूति है, उन्हें इस देश में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.प्रियंका ने यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत के तौर पर बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बनाए शिविरों का दौरा किया था. सोमवार को प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर दौरे की जानकारी दी. उन्होंने लिखा- 'मैं यूनिसेफ फील्ड विजिट पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हूं. मेरे अनुभवों को जानने लिए मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें. बच्चे बेघर हो गए हैं, दुनिया को ख्याल रखने की जरूरत है. हमें ख्याल रखना चाहिए

Share This News :