Home > मनोरंजन ,
इतनी बदल गईं सपना चौधरी

हरियाणा की डांस सेंसशन सपना चौधरी बिग बॉस से न‍िकलने के बाद भी सुर्ख‍ियों में छाई हुईं हैं. सपना के गाने पर अब फिल्मों में भी सुनाई दे रहे हैं. लेकिन इन दिनों सपना चौधरी का ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है. सपना का मेकओवर देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्क‍िल है.सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इस तस्वीरों में सपना देसी अवतार छोड़ ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं.सपना का ये बदला लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. अक्सर सलवार-कुर्ते में  नजर आने वाली सपना चौधरी नई तस्वीरों में मैक्सी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं.सपना चौधरी हाल ही में कई बॉलीवुड फिल्मों में भी परफार्मेंस देते नजर आईं हैं.

Share This News :