Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश :आईएएस के बड़ी संख्या में देर रात तबादले - पढ़ें पूरी सूची

भोपाल। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ सरकार ने एक बार फिर देर रात को आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। भोपाल का नाम स्वच्छता के मामले में देश में दूसरे स्थान पर बरकरार रखने का तोहफा नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास को दिया गया है। उन्हें होशंगाबाद जैसे महत्वूपर्ण जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि यहां पदस्थ अविनाश लवानिया को नगर निगम भोपाल का कमिश्नर बनाया गया है।

ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन संचालक नगर एवं ग्राम निवेश होंगे। यह पद स्वाति मीणा के मार्कफेड में जाने की वजह से खाली हुआ था। 2009 बैच की आईएएस अफसर अनुभा श्रीवास्तव को पहली बार कलेक्टरी सौंपी गई है। वे अब शहडोल की कलेक्टर होंगी। वहीं शहडोल में पदस्थ नरेश कुमार पाल सचिव गृह बनाए गए हैं। खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा को ग्वालियर का कलेक्टर बनाया गया है तो शशिभूषण सिंह खरगोन कलेक्टर होंगे।

सरकार ने सोमवार देर रात 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें तीन कलेक्टरों को हटाया गया तो एक का तबादला किया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक खांडेकर अब सिर्फ अध्यक्ष प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) होंगे। प्रमुख सचिव वीएल कांताराव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

किसे कहां से कहां किया पदस्थ

अनिरुद्ध मुकर्जी-- प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण--प्रमुख सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी

डॉ.एमके अग्रवाल--सदस्य राजस्व मंडल--कमिश्नर चंबल संभाग

रवींद्र कुमार मिश्रा--अपर आयुक्त भोपाल संभाग--सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर

शेखर वर्मा--अपर सचिव गृह--संचालक भोपाल गैस त्रासदी एवं राहत

अजय कुमार शर्मा--अपर सचिव मप्र शासन--अपर सचिव स्कूल शिक्षा

आशकृत तिवारी--उप सचिव अनुसूचित जाति कल्याण--अपर आयुक्त नर्मदापुरम्

बीएस जामोद--उप सचिव मप्र शासन--उप सचिव स्कूल शिक्षा

नागरगोजे मदन विभीषण--उप सचिव मप्र शासन--उप सचिव गृह

रामराव भोंसले--उप सचिव गृह--अपर आयुक्त सागर संभाग

बेला देवर्षि शुक्ला-- संभागीय सचिव माशिमं--उप सचिव उच्च शिक्षा

अभिषेक सिंह--उप सचिव मप्र शासन--सीईओ भोपाल सहकारी दुग्ध संघ

तरुण राठी--उप सचिव मप्र शासन--उप सचिव लोक निर्माण

भास्कर लक्षकार--उप सचिव मप्र शासन--उप सचिव श्रम विभाग

छोटे सिंह-- अपर कलेक्टर जबलपुर--उप सचिव महिला एवं बाल विकास

बसंत कुर्रे--अपर कलेक्टर उज्जैन--अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर

सरिता बाला ओम प्रजापति-- अपर संचालक पीईबी--उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

Share This News :