Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री माया सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचीं

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने पिछले दिनों दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह शुक्रवार को त्रिलोकशंकर परिहार के भाई के निधन पर मयून नगर थाटीपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उसके उपरांत मंत्री सिंह कमल शाक्य की पत्नी के निधन, संजय खटीक की मां और डॉ. राधेश्याम सिकरवार के पुत्र के निधन पर उनके घर पहुंची और शोक व्यक्त किया। शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बढ़ाया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मनीष तोमर, वरिष्ठ पार्षद अनिल त्रिपाठी, देवपाल जादौन, धर्मेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश परमार, कल्लू भदौरिया भी मौजूद रहे।

Share This News :