Home > अपना शहर ,
बुजुर्गो की स्वास्थ्य रक्षा के लिए बने कोश : माया सिंह

वरिश्ठ नागरिक सेवा संस्थान एवं आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पीटल ने

लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व नेत्र शिविर

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि बुजुर्गो की सेवा सबसे बड़ा पुण्यकार्य है। बुजुर्गो के स्वास्थ्य की रक्षा और उनकी देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है। राज्य सरकार ग्रामोदय अभियान एवं वरिश्ठ नागरिक स्वास्थ्य रक्षा जैसे कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवा तथा उनकी देखभाल के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी जरूरी है। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान जैसी संस्थायें इसमें महती भूमिकायें निभा रही हैं।

श्रीमती माया सिंह ने उक्त आशय के विचार वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर एवं आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर में व्यक्त किए। यह शिविर के.जी. चिल्ड्रन स्कूल मुरार में लगाया गया।  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने सुझाव दिया कि वे बुजुर्गो की स्वास्थ्य रक्षा व उपचार के लिए एक विषेश कोश बनाएं, इस कोष की धनराशि का उपयोग सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य व उपचार के लिए ही किया जाए। वे भी इस कोष की स्थापना में अपना सहयोग व मार्गदर्शन देंगी।

कार्यक्रम में आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पीटल की डॉ. प्रियम्बदा भसीन ने कहा आज के शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले बुजुर्गो को ओपीडी के फ्री कूपन दिये गए हैं। जिन पर आरजेएन अपोलो में कराई जाने वाली विभिन्न जांचों पर विषेश छूट भी दी जाएगी।  इस अवसर पर आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पीटल के सीईओ डॉ. अनुराग षर्मा भी विषेशरूप से उपस्थित थे।

वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थापक एवं अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने स्वागत उदबोधन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को वरिश्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पीटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ षिविर लगाया जाएगा।

Share This News :