Home > अपना शहर ,
भव्य और आकर्षक ढंग से लगेगा ग्वालियर मेला सैलानियों व दुकानदारों की सुविधा के हित में हुए महत्वपूर्ण फैसले संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण के संचालक मण्डल की बैठक आयोजित

ग्वालियर मेला में आने वाले सैलानियों व दुकानदारों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर ग्वालियर मेला प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला की अध्यक्षता में आयोजित हुई ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण संचालक मण्डल की बैठक में मेले के सुनियोजित विस्तार के लिये भी महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। जिनमें मेला में नई दुकानों का निर्माण, स्वच्छता परिसर, रेसकोर्स रोड़ पर फुट ओव्हर ब्रिज निर्माण इत्यादि कार्य शामिल हैं। इस साल के मेले को और आकर्षक व भव्यता के साथ लगाने का निर्णय भी बैठक में हुआ है।
शुक्रवार को यहाँ मेला कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई संचालक मण्डल की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव, मंत्री श्रीमती माया सिंह के प्रतिनिधि श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, एसडीएम श्री महिप तेजस्वी व मेला सचिव श्री शैलेन्द्र मिश्रा सहित संचालक मण्डल के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
सम्पूर्ण मेला परिसर का मास्टर प्लान तैयार करने और मेले की आय में बढ़ोत्तरी के लिये नए मैरिज गार्डन स्थापित करने का फैसला भी संचालक मण्डल ने लिया है। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला इस साल भी 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक आयोजित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। संभाग आयुक्त श्री रूपला के निर्देशन में समय से की गई तैयारियों की बदौलत इस बार मेला न केवल भव्यता से लगाया जायेगा बल्कि मेले की आय बढ़ाने के उपाय भी किए गए हैं। पिछली साल जहाँ मेला लगभग 78 लाख रूपए के घाटे में रहा था। मगर इस साल लगभग सवा करोड़ रूपए की अतिरिक्त आय बढ़ाने के उपाय किए गए हैं। इस साल मेले की आय 400 लाख से अधिक प्रस्तावित की गई है। मेले की आय में बढ़ोत्तरी के लिये पशु मेला की ई-टेण्डरिंग कराई गई है। इसमें मेला अवधि के लिये लगभग 22 लाख रूपए और साल भर की पशु हाट के लिये 52 लाख रूपए के टेण्डर आए हैं। इसी तरह मैरिज गार्डन की ई-टेण्डरिंग में पिछले साल के मुकाबले तीन गुनी धनराशि का इजाफा हुआ है।
संभाग आयुक्त एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रूपला ने संचालक मण्डल की बैठक में कहा कि स्मार्ट सिटी को ध्यान में रखकर मेला परिसर को रेसकोर्स रोड़ से जोड़ने के लिये फुट ओव्हर ब्रिज और मेला परिसर में स्वच्छता कॉम्प्लेक्स का निर्माण करें। रेसकोर्स रोड़ पर मेला अवधि के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तानसेन नगर रोड़ के सामने तथा अन्य उपयुक्त स्थल पर फुट ओव्हर ब्रिज बनाने का निर्णय भी बैठक में हुआ है। फुट ओव्हर ब्रिज और मेला परिसर में स्वच्छता परिसर का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जायेगा। संभागीय कमिश्नर ने जोर देकर कहा क इस बार भी मेले को भव्य एवं आकर्षक ढंग से लगाएँ। साथ ही सैलानियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाए।
ग्वालियर मेले में पूर्व वर्षों में अग्नि दुर्घटना से क्षतिग्रस्त हुईं दुकानों के स्थान पर जनभागीदारी योजना से नई दुकानों का निर्माण कराने का निर्णय बैठक में हुआ है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जनभागीदारी योजना से धनराशि मुहैया कराने की सहमति दी है। इसी तरह मेला परिसर में स्थायी पेयजल व विद्युत लाईन तथा अग्नि शमन सिस्टम विकसित करने पर भी बैठक में सहमति बनी है।
मेले की आय बढ़ाने और सैलानियों की सुविधाओं के संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव और मंत्री श्रीमती माया सिंह के प्रतिनिधि श्री राकेश गुप्ता ने भी उपयोगी सुझाव दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्रा ने बैठक में कहा कि मेले में सुरक्षा के इंतजाम किए जायेंगे। बैठक में बताया गया कि सुरक्षा को ध्यान में रखकर मेले में पिछले साल की भांति पर्याप्त संख्या में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जायेंगे। साथ ही मेला प्राधिकरण भी अतिरिक्त गार्ड नियुक्त करेगा।


साडा क्षेत्र में स्थानांतरित होगी पशु हाट
मेला प्राधिकरण संचालक मण्डल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पशु मेला तो पूर्ववत ही मेला परिसर में ही लगाया जायेगा। मगर मेला अवधि के अलावा साल के 10 महीनों तक लगने वाली पशु हाट साडा क्षेत्र में स्थानांतरित की जायेगी। साडा से सहमति के बाद इस काम को अंजाम दिया जायेगा। बैठक में यह बात ध्यान में लाई गई थी कि पशु हाट तक दिन के समय पशुओं को लाने वाले वाहन प्रवेश नहीं कर पाते हैं। वाहन काफी देर तक शहर से बाहर खड़े रहने पड़ते हैं, जिससे पशुओं की मृत्यु होने तक की घटनायें हुई है। साथ ही शहर के मध्य होने से अन्य कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ता है।


व्यवस्थाओं को अंजाम देने समिति गठित
इस साल के मेले की सभी व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिये अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इस समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, मेला सचिव श्री शैलेन्द्र मिश्रा व नगर निगम के उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी शामिल किए गए हैं।


खास बातें एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  • मेले में 25 नवम्बर तक दुकानदारों को अनिवार्यत: जमा करना होगा किराया। साथ ही निर्धारित तिथि तक लगानी होंगी दुकानें। अन्यथा लगेगी पेनल्टी और अगले साल का आरक्षण होगा निरस्त।
  •  à¤¦à¥à¤•ान आवंटित कराकर दूसरों को ब्लैक में दुकान किराए पर देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।
  •  à¤®à¥‡à¤²à¤¾ अवधि बढ़ी तो दुकानदारों को देना होगा आनुपातिक रूप से अतिरिक्त किराया।
  •  à¤¦à¥à¤•ान के सामने कचरादान न होने व कचरा मिलने पर लगेगा 500 रूपए का जुर्माना।
  •  à¤ªà¤¶à¥ मेले के समीप बनेंगे नये मैरिज गार्डन। कन्वेंशन सेंटर का होगा निर्माण।
  •  à¤…ब मेला प्राधिकरण करायेगा सभी दुकानों का बीमा। दुकानदार किराए के साथ जमा करेंगे प्रीमियम राशि।
  •  à¤‡à¤¸ बार पार्किंग स्टेण्ड का भी होगा ठेका।

Share This News :