Home > अपना शहर ,
स्वच्छ भारत मिशन की मॉर्निंग फोलोअप हेतु कंट्रोल रूम गठित

स्वच्छ भारत मिशन के मॉर्निंग फोलोअप हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना जिला पंचायत परिसर में की गई है। यह कंट्रोल रूम प्रात: 5 बजे से प्रारंभ होगा। जो प्रतिदिन जिले की ग्राम पंचायतों की जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों से स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त करेगा।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले की सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों को खुले में शौच प्रथा से मुक्त कराने के लिये जिला पंचायत द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शासकीय कर्मियों और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को इस कुप्रथा के बारे में अवगत कराया जाता है।

इस अभियान की मॉर्निंग फोलोअप के लिये जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित किया गया है, जिसमें दो कर्मचारियों की नियुक्‍ति की गई है, जो प्रात: 5 बजे से दो-दो ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। कम्प्यूटर ऑपरेटर वीरेन्द्र गौड को मुरार व डबरा तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर भूपेन्द्र शर्मा को बरई और भितरवार विकासखण्डों के अधिकारियों को जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This News :