Home > अपना शहर ,
गुडी उपर बने आईएचएसडीपी आवासों का वितरण आज करेंगे महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

आईएचएसडीपी योजना के तहत गुडी उपर बनाए गए लगभग 48 आवासों की चाबी का वितरण महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा चयनित पात्र हितग्राहियों को 12 नबंवर 2016 शनिवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बजे आवास स्थल गुढा गुढी का नाका गुडी उपर किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, सभापति श्री राकेश माहौर सहित सभी एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विशेष रुप से उपस्थित रहेगें।
नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सबको अपना घर योजना के उददेश्य को ध्यान में रखते हुए शहरी गरीबों एवं आवासहीन नागरिकों को स्वयं का घर उपलब्ध कराने के उददेश्य से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा आईएचएसडीपी योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत हजारों की संख्या में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुडी उपर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे आईएचएसडीपी योजनांतर्गत आवासों की चाबी का वितरण चयनित पात्र हितग्राहियों को 12 नबंवर 2016 को महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है शहरी गरीबों को अपना घर उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न आवास योजनाए चलाई जा रही हैं, जिसके तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे है। इसी के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा 12 नबंवर 2016 को गुडी उपर बने नव निर्मित आवास लगभग 48 पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विगत माह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के कर कमलों से 102 पात्र हितग्राहियों को बकरा मंडी स्थित आईएचएसडीपी के आवासों का एवं गत 27 जुलाई को महापौर जी द्वारा गुडी उपर निर्मित 213 नवीन आवासों का वितरण किया गया था।
ज्ञातव्य हो कि निगम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से संबंधित हितग्राही को 1 लाख 20 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाकर शेष राशि शासन एवं नगर निगम द्वारा वहन की जा रही है। निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने हितग्राहियों से अपील की है कि सभी पात्र हितग्राही 12 नबंवर 2016 को समय पर कार्यक्रम स्थल पर पंहुचकर अपने आवास की चाबी प्राप्त करें।

Share This News :