Home > अपना शहर ,
ग्वालियर शहर के 18 वार्ड खुले में शौच मुक्त

भारत स्वच्छता मिशन के तहत ग्वालियर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी को तहत आज दिनांक 11 नबंवर 2016 को शहर के कुल 18 वार्डों में शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके चलते आज वार्ड क्रमांक 3, 11, 13, 22, 23, 24, 25, 30, 34, 35, 40, 42, 43, 44, 46, 50, 51, 54 खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाते हैं।
स्ंाबंधित वार्ड के क्षेत्राधिकारियों द्वारा निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी को जानकारी देते हुए बताया उक्त वार्ड खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाकर शहर के सभी वार्डों में सर्वे का चिन्हित किए गए शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी के तहत 18 वार्डों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। निगमायुक्त ने सभी मुख्य समन्वयक अधिकारियों, क्लस्टर अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष वार्डों में भी व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य हरहाल में 15 दिसंबर 2016 तक पूर्ण कर घोषणा पत्र प्रस्तुत करें जिससे उन्हें भी खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा सके।

Share This News :