Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
युवा बेरोजगार, सरकार कह रही पकौड़े तलोे, बाबाओं को बना रही मंत्री: सिंधिया

इंदौर.सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले लसूड़िया में कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली। दोपहर 12 बजे हुई सभा में मंच पर बैठे नेता, कार्यकर्ता और रैली में आए समर्थक गर्मी के कारण पसीना-पसीना हो गए। इस पर नेताओं ने मंच से कहा- गर्मी बहुत ज्यादा है। इससे घबराएं नहीं। तपना जरूरी है। गर्मी में तपकर ही हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री à¤œà¥à¤¯à¥‹à¤¤à¤¿à¤°à¤¾à¤¦à¤¿à¤¤à¥à¤¯ सिंधिया  à¤¨à¥‡ कहा- प्रदेश सरकार की नवंबर में रवानगी तय है। प्रदेश में इस बार बीजेपी-कांग्रेस का चुनाव नहीं, प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। आप लोगों का चुनाव है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या विकास चाहते हो? प्रगति चाहते हो?भ्रष्टाचारी सरकार की समाप्ति चाहते हो? तो इस बार कांग्रेस की सरकार बनाओ, ये सरकार आपकी यानी जनता की मर्जी से चलेगी। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए सिंधिया ने कहा- प्रदेश सरकार कहती है 14 साल बेमिसाल, लेकिन ये हकीकत से कितने दूर निकल चुके हैं, इनको पता ही नहीं है, जबकि हकीकत यह है 14 साल, मेरा प्रदेश बेहाल। प्रदेश दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है। प्रदेश के मुखिया, गृहमंत्री के क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। हर वर्ग परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। वे पकौड़े तल रहे, जबकि बाबाओं को मंत्री बनाया जा रहा है।सांवेर विधानसभा में पूर्व विधायक तुलसी सिलावट के नेतृत्व में हुई इस सभा में जब सिंधिया बोलने के लिए खड़े हुए, तब उनके पीछे सभी नेता खड़े हो गए। उन्होंने सिलावट को साथ रहने के लिए कहा, जबकि बाकी नेताओं को कहा कि बैठ जाएं। सभा को प्रभारी सचिव संजय कपूर, पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक जीतू पटवारी, प्रमोद टंडन, रामेश्वर पटेल, अश्विन जोशी, योगेश यादव आदि ने संबोधित किया। रैली में पं. कृपाशंकर शुक्ला, अंतर सिंह दरबार, नरेंद्र सलूजा, राजू सिंह चौहान, अर्चना जायसवाल, संजय शुक्ला, रघु परमार, सत्य नारायण पटेल, सच सलूजा, अमन बजाज, लक्की अवस्थी, पवन जायसवाल, संदीप मेहता आदि मौजूद थे।

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस इस बार एकजुट है। चुनाव में टिकट भी इस बार तेरा-मेरा से नहीं मिलेगा। जो जीतने वाला उम्मीदवार होगा, उसे टिकट देंगे। नए चेहरे, युवा-महिलाओं को प्राथमिकता देंगे। नेता पुत्रों को टिकट देने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि यदि उनमें क्षमता है तो मौका मिलना चाहिए। प्रदेश में बसपा से गठबंधन को लेकर कहा- ये भविष्य में तय होगा। दोनों दलों के मन, दिमाग मिल जाएंगे तो गठबंधन होगा। वहीं, à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² गांधी à¤•े प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को चकनाचूर करके छोड़ेंगे। राहुल गांधी देश को 22वीं सदी में ले जाएंगे।

भाजपा के जो चेहरे हैं, वे चलने वाले नहीं हैं
सिंधिया ने कहा कि भाजपा को पता है कि इस बार उनके जो चेहरे हैं, वे चलने वाले नहीं हैं, इसलिए पार्टी ने तय किया कि संगठन के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं होता तो जातिवाद, धर्मवाद की राजनीति करती है, लेकिन इस बार न जातिवाद चलेगा, न धर्मवाद। एक ही एजेंडा चलेगा विकास का, सुरक्षा का, प्रदेश में अमन-चैन का।

कमलनाथ में बेहद ऊर्जा और क्षमता
कमलनाथ की उम्र को लेकर सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ में बेहद ऊर्जा और क्षमता है। भाजपा को कमलनाथ की क्षमता और ऊर्जा का अनुमान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नवंबर में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब सब समझ में आ जाएगा।

आज जीराबाद-राजोद के लिए रवाना होंगे सिंधिया
तीन दिनी दौरे के बाद सिंधिया सुबह 9 बजे रेसीडेंसी से रवाना होंगे। कांग्रेस नेता राजूसिंह चौहान ने बताया कि 12.05 बजे जीराबाद पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे राजोद, 6.30 बजे बदनावर होते हुए रात 10 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। यहां से गुना के लिए रवाना होंगे।

बेरोजगारी मिटाने जर्मनी और जापान मॉडल की जरूरत

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन उनकी सरकार दूध, पान और पकौड़े पर आकर अटक गई। देश में निरंतर गहराती बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए हमें जर्मनी और जापान का मॉडल अपनाना होगा। इस मॉडल के अंतर्गत उद्योगों के साथ समझौता किया जाता है और उनकी आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित कर काम करने के लिए उद्योगों को दिया जाता है। उन्होंने 2डी का नारा देते हुए कहा कि डेमोक्रेसी और डेमोग्राफिक जरूरी है, हमें यह ध्यान रखना होगा। सिंधिया शनिवार शाम जाल सभा गृह में गैर राजनीतिक संगठन अभ्यास मंडल की ओर से आयोजित 59वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यान माला में बोल रहे थे। उन्होंने युवा भारत मेरी दृष्टि विषय पर अपनी बात कही। कार्यक्रम में मनोहर देव, रामेश्वर गुप्ता, अशोक कोठारी, परवेज खान, माला ठाकुर भी मौजूद थीं।

 


व्यवसाय बन गई है राजनीति
सिंधिया ने कहा कि आज देश की राजनीति दूषित हो गई है। आजादी के बाद 70 वर्ष में हम भूल गए कि राजनीति के क्षेत्र में आने के पीछे लक्ष्य क्या है। भारत में अब राजनीति व्यवसाय बन गई है। उन्होंने कहा कि कहा कि 125 करोड़ की हमारे देश की आबादी में 70% नौजवान हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में 84 करोड़ व्यक्ति 35 वर्ष से कम आयु के हैं। यह संख्या यूरोप से डेढ़ गुना और अमेरिका से 3 गुना है। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी क्षमता को दिशा दें और उसका उपयोग करें। आज हमारा युवा शिक्षा प्राप्त करने के बाद कॉलेज से डिग्री लेकर बाहर आता है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिलती।

Share This News :