Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने जरूरतमंदों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक मंत्री स्वेच्छानुदान से मुहैया कराई मदद

प्रदेश सरकार असहायों एवं आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा इस बात को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य, रोजगार एवं जन कल्याण के क्षेत्र में तमाम कारगर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह बात उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने मंत्री स्वेच्छानुदान से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक वितरण करते समय कही।

      श्री पवैया ने गुरूवार को ग्वालियर स्थित निज निवास सेवा सदन पर अपने मंत्री स्वेच्छानुदान से 20 जरूरतमंदों को एक लाख 85 हजार रूपए की आर्थिक सहायता के चैक सौंपे। उच्च शिक्षा मंत्री ने यह सहायता इलाज, घरेलू जरूरतों एवं बच्चों की फीस इत्यादि के लिये मुहैया कराई। उन्होंने आर्थिक सहायता लेने आए सभी जरूरतमंदों को भरोसा दिलाया कि सरकार की अन्य योजनाओं के तहत भी उन्हें आवश्यकतानुसार मदद मुहैया कराई जायेगी।

Share This News :