Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
छिंदबाड़ा में कमलनाथ का हुआ जोरदार स्वागत ,बोले दम -ख़म से लड़ेंगे चुनाव

छिंदवाड़ा। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सितंबर तक उम्मीदवारों को टिकट वितरित कर दिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने यह बात इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि अमित शाह भले ही छिंदवाड़ा और गुना के लिए तैयारी कर रहे हों, लेकिन छिंदवाड़ा जिले की जनता बहुत समझदार है, वह उन्हें चुनाव में जवाब देगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 4 मई को भोपाल में कहा था कि छिंदवाड़ा, गुना पर नजर रखना है। शाह के इस बयान का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दे रहे थे।

नाथ ने कहा कि इस बार का चुनाव कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की लड़ाई है। जीएसटी हो या नोटबंदी, या पेट्रोल की बढ़ी कीमतें हर मोर्चे पर जनता को सिर्फ परेशानी का सामना करना पड़ा है। लिहाजा परिवर्तन होकर रहेगा। कांग्रेस इस बार पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार निश्चित तौर पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। à¤‡à¤®à¤²à¥€à¤–ेड़ा हवाई पट्टी से बस स्टैंड तक रोड शो की शक्ल में प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गुजरा। जहां जगह-जगह à¤œà¥‹à¤°à¤¦à¤¾à¤° स्वागत किया गया।

Share This News :