Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमलनाथ की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम का शायराना जवाब

भोपाल । à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सेंट्रल प्रेस क्लब के कार्यक्रम प्रेस से मिलिए में कमलनाथ ने कहा था कि कुछ दोस्त तो लायक होते हैं और कुछ ....।

कमलनाथ की इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शायराना अंदाज में टि्वटर पर अपना जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि 'हाथों की रेखाएं हमारी भी बहुत खास हैं, तभी तो आप जैसा दोस्त हमारे पास है!! जो सबसे हमेशा कहते फिरते हैं, बस 'कमल" ही लायक है। भारतीय जनता ही हमारी नायक है...!!"

मुख्यमंत्री का यह ट्वीट चंद मिनटों में टि्वटर पर ट्रेंड हो गया। इस पर कुछ लोगों ने ट्वीट कर अपनी बात भी कही। उनका सीएम ने जवाब भी दिया। एक सारस जैन नामक व्यक्ति ने सीएम के ट्वीट को बेसुरी शायरी कहा तो सीएम ने जवाब दिया कि मैं शायर तो नहीं।

Share This News :