Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रीति पहुंची बाबा महाकाल के द्वार, इस तरह किए दर्शन

उज्जैन। à¤•िंग्स इलेवन पंजाब की जीत की कामना के लिए टीम की ऑनर प्रीति जिंंटा अब उज्जैन में बाबा महाकाल के द्वार पहुंची। उन्होंने यहां अपनी टीम की जीत की कामना के लिए विशेष पूजा भी कराई। महाकाल के बाद प्रीति मंगलनाथ पहुंची और यहां भी उन्होंने विशेष पूजा की। शुक्रवार को उनकी टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था। किंग्स को अभी इंदौर में ही 3 मैच और खेलना है।

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के पहले दोपहर में प्रीति जिंटा इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पहुंची थी। हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। प्रीति ने खजराना के बाद आज उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए। प्रीति यहां करीब 20 मिनट रहीं। प्रीति को गर्भगृह के भीतर प्रवेश नहीं दिया गया और उन्होंने गर्भगृह के द्वार पर खड़े रहकर ही दर्शन किए और वहीं से आरती भी की। चूंकि प्रीति ने सलवार कुर्ता पहना रखा था लिहाजा उन्हें गर्भगृह के द्वार पर ही रोक दिया गया। महाकाल मंदिर के नियमों के मुताबिक महिलाओं को साड़ी में ही गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है।

प्रीति महाकाल मंदिर में भी पूरे समय दुपट्टे से मुंह छिपाए हुए थी। खजराना गणेश मंदिर में भी प्रीति ने दुपट्टे से अपना मुंह छिपाया हुआ था। उनके साथ टीम प्रबंधन के लोग और बॉडीगार्ड मौजूद थे। महाकाल के बाद प्रीति मंगलनाथ भी पहुंची और वहां भी उन्होंने टीम की जीत के लिए विशेष पूजा की। इसके बाद उन्होंने काल भैरव के भी दर्शन किए।प्रीति की टीम किंग्स इलेवन पंजाब अब तक IPL 2018 में 9 मैच खेल चुकी है जिनमें से 5 में उसे जीत मिली और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 6 मई को किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। ऐसे में टीम इस मुकाबले को जीतकर प्ले ऑफ्स के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। टीम की जीत के लिए प्रीति ने यहां विशेष पूजा की। प्रीति को हालांकि कुछ फैन्स पहचान गए लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच प्रीति तेजी से वीआईपी द्वार से मंदिर के भीतर पहुंची और फिर पूजा करने के बाद तेजी से उसी द्वार से वापस निकल गई।

Share This News :