Home > मनोरंजन ,
अनुष्का ने नहीं दिया मेसेज का जवाब, तो बिग बी ने यूं की शिकायत

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बीते दिन 30 वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड जगत से कई हस्तियों ने विश किया। तो भला अपने बिग बी भी कैसे पीछे रह सकते थे। अमिताभ ने अनुष्का को मेसेज करके विश किया, लेकिन अनुष्का ने बिग बी के मेसेज का कोई जवाब नहीं दिया। इसकी शिकायत करते हुए बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दिया, और लिखा, 'अनुष्का, मैं अमिताभ बच्चन, मैंने आपको एसएमएस से 1 मई को विश किया था। आपकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। चैक किया तो पता चला आपने नंबर बदल लिया है। दोबारा जन्मदिन की बधाई। बीती राज आप आईपीएल में काफी अच्छी लग रही थीं।'

Share This News :