Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सामाजिक समरसता भोज में पहुंची उमा भारती ने भोजन करने से कर दिया इंकार

 à¤›à¤¤à¤°à¤ªà¥à¤° . à¤à¤• ओर जहां बीजेपी के आला नेता और मंत्री दलितों के घर जाकर उनके साथ भोजन कर दलित प्रेम दिखा रहे है, वही दूसरी तरफ छतरपुर के नौगांव के ददरी गांव में सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम में पहुंची उमा भारती ने अलग परिभाषा देते हुए एक नई कहानी गढ़ दी और दलितों के साथ बैठकर भोजन करने से इंकार कर दिया।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि वह इस समरसता भोज में भोजन नही करेगी, वह दलित के घर खाना खाने के जगह अपने घर पर दलितों को बुलाकर उन्हें भोजन करवाएंगी। इतना ही नही उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोग दलितों के झूठे बर्तन उठायेगे। उमा भारती का यह बयान उन बीजेपी नेताओं पर कटाक्ष है, जो दलितों के घर जाकर भोजन कर दलित प्रेम दिखाने में लगे है। कार्यक्रम के आयोजकों ने लोगों से कह रखा था कि उमा भारती सब के साथ à¤¬à¥ˆà¤  कर समरसता भोजन करेगी। लेकिन भारती का वहां भोजन ना करने पर दलित समाज में निराशा देखने को मिली। लोगों का कहना था कि उमा भारती भोजन करने की बजाए वहां से बहाना बनाकर निकल गई है। 

हैरानी की बात ये है कि बयान के महज एक घंटे बाद उनके कार्यालय की ओर से एक प्रेस नोट जारी करते हुए बयान पर सफाई दी गई और उसमें लिखा गया कि उनको समरसता भोज की जानकारी ही नही थी। à¤¸à¤µà¤¾à¤² उठता है कि मंत्रीजी को अगर जानकारी नहीं थी तो, कार्यक्रम में मंच से वो समरसता भोज न करने की बात क्यों कह रही थी। 

बहरहाल उमा भारती के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। 

Share This News :