Home > मनोरंजन ,
आनंद आहूजा के साथ इस दिन शादी करेगी सोनम कपूर

मुंबई। à¤…भिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। आठ मई को अभिनेत्री अपने प्रेमी आनंद आहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं। सोनम और आनंद के परिवार की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि मुंबई में आगामी सात और आठ मई को शादी की रस्में होंगी। बयान में दोनों परिवारों की ओर से निजता का ख्याल रखने की अपील की गई है।

परिवार ने कहा है, "चूंकि यह एक अंतरंग प्रेम संबंध है, हम आपसे परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। आपके आशीर्वाद और प्रेम के लिए आपका धन्यवाद। हम अपने जीवन में इस विशेष अवसर को मनाने जा रहे हैं।" शादी की तैयारियां पिछले सप्ताह से जारी है। कपूर के बंगले को रोशनी से सजाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को मुंबई में रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

सोनम और आनंद के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध है। सोनम ने हमेशा अपनी शादी को लेकर मीडिया से बात करने से मना किया था। लेकिन कई अवसरों पर दोनों को साथ देखा गया था। पिछले वर्ष राष्ट्रीय फिल्म सम्मान समारोह में आनंद, सोनम के साथ पहुंचे थे। उस समय अभिनेत्री को नीरजा में अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार से नवाजा गया था। सोनम अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग में पर्दे पर आएंगी। करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया अभिनीत यह फिल्म एक जून को रिलीज होगी।

Share This News :