Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कार्यकर्ताओं की ढाल और तलवार बनूंगा : सिंधिया

 

भोपाल .चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनाए गए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कमलनाथ की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को सुशोभित किया है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि 14 साल में प्रदेश बेहाल हुआ है और भाजपा कार्यकर्ता मालामाल हो गए। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीनों में मैदान में खूब मेहनत करना है। जहां कार्यकर्ताओं का पसीना टपके, वहां नेताओं का खून टपकना चाहिए। मैं कार्यकर्ताओं की ढाल और तलवार बनूंगा। सभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी भी मौजूद थे।

Share This News :