Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ताजपोशी के लिए कमलनाथ भोपाल पहुंचे, रैली में सारे दिग्गज शामिल

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पहली बार कमलनाथ भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर रैली के रूप में कमलनाथ कांग्रेस दफ्तर की ओर निकले। इस दौरान प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता उनके साथ मौजूद थे।

कमलनाथ के साथ रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, दीपक बाबरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचोरी, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह सहित सभी बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हैं। कमलनाथ की इस ताजपोशी को कांग्रेस का शक्तिप्रदर्शन भी माना जा रहा है। बड़े दिनों बाद कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं।कमलनाथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पदभार संभालेंगे।

दिल्ली से आए बाबरिया और अन्य नेता

कमलनाथ की इस औपचारिक ताजपोशी के लिए दिल्ली से कई नेता भोपाल पहुंचे। खुद कमलनाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां पहुंचे। सांसद एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, विवेक तन्खा और अन्य नेता भी मंगलवार सुबह ही भोपाल पहुंचे। इनके अलावा हाल में नियुक्त किए गए चारों कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी भी भोपाल पहुंच गए हैं।

Share This News :